गोरखपुर के घरों पर नगर निगम लगाएगा बारकोड स्कैनर

गोरखपुर: (मानवीय सोच)  गोरखपुर नगर निगम सफाई को लेकर लगातार नई तरकीबें अपना रहा है। अब तक सिर्फ फोन में ही बारकोड का इस्तेमाल होता था लेकिन इस बार नगर निगम ने कूड़ा उठाने के लिए घरों पर बारकोड का इस्तेमाल करने जा रहा है। घरों पर लगे बारकोड को कूड़ा उठाने के बाद निगम चालक स्कैन करेंगे फिर नगर निगम में बने कंट्रोल रूम में इसका मैसेज आ जाएगा। अब इस नई तकनीकी आ जाने के कारण निगम चालक अपनी मनमानी भी नहीं कर सकेंगे।

गोरखपुर नगर निगम बारकोड लगाने की नई शुरुआत गोरखपुर के राप्ती नगर और विकास नगर के वार्ड से करेगा। जहां हर घर पर बारकोड लगाए जाएंगे वही नागरिकों के मोबाइल नंबर पर नगर निगम फोन कर कूड़ा उठाने की जानकारी भी लेगा इस अभियान की शुरुआत 27 मार्च से की जाएगी। राप्तीनगर और विकास नगर के हर घर पर बारकोड लगाकर कूड़ा उठाने की शुरुआत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *