लखनऊ यूनिवर्सिटी में NSUI के छात्रों ने किया प्रदर्शन : राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर जताई नाराजगी

लखनऊ (मानवीय सोच) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। छात्र संगठन ्सेद जुड़े स्टूडेंट्स ने शनिवार को परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय का घेराव करने जा रहे स्टूडेंट्स को कैंपस में मौजूद पुलिस और PAC के जवानों ने जब रोका तो छात्रों ने जमीन पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी।

इस बीच कुछ छात्रों ने गेट नंबर 1 की तरफ प्रदर्शन करते हुए रोड जाम करने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गाड़ी भरकर इको गार्डन के लिए भेज दिया।

सुबह से बन रहा था माहौल

LU में सुबह से ही NSUI कार्यकर्ताओं में गहमागहमी देखी जा रही थी। इस बीच पुलिस और PAC जवान भी मुस्तैद थे। दोपहर में अचानक से NSUI से जुड़े छात्रों ने राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी करना शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *