भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव होटल में फंदे से लटकता मिला

वाराणसी  (मानवीय सोच)  भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। 

टिक-टॉक से की थी कैरियर की शुरुआत

बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। जो लोगों को खूब पसंद आया। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 फिल्मों में काम किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *