ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुराने और अनुभवी नेताओं के दम पर लोकसभा चुनाव में उतरेगी भाजपा,

लखनऊ  (मानवीय सोच) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की टीम में अधिकांश पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है। 45 सदस्यीय टीम में आठ नए चेहरों को जगह मिली है। इनमें कानपुर-बुंदेलखंड, पश्चिम और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष को प्रदेश टीम में शामिल किया गया है। वहीं चार प्रदेश पदाधिकारी पदोन्नत किए गए हैं। आगामी नगरीय निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश टीम में बड़े बदलाव का जोखिम नहीं उठाया है। पुराने और अनुभवी पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में फिर मौका दिया है। भाजपा संगठन की राजनीति और चुनावी रणनीति के लिए इसी अनुभवी टीम के बूते निकाय से लेकर लोकसभा चुनाव में उतरेगी।

भूपेंद्र सिंह चौधरी को 25 अगस्त 2022 को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। चौधरी ने 29 अगस्त को पदभार ग्रहण किया था। तब ही से चौधरी की नई टीम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। ऐसा माना जा रहा था कि टीम में बड़ा बदलाव होगा। लेकिन, पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश नेतृत्व को ज्यादा फेरबदल की हरी झंडी नहीं दी।

Scroll to Top