उप मुख्यमंत्री केशव बोले, माफिया अतीक का बचाव करना है तो कोर्ट में करें अखिलेश

लखनऊ  (मानवीय सोच) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। केशव ने ट्वीट कर कहा कि हत्या अपहरण सहित अनेक गंभीर अपराधों में वांछित अतीक अहमद और अशरफ के मामले में कानून अपना काम कर रहा है और करेगा।

उन्होंने कहा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव की बयानबाजी का कोई औचित्य नहीं है! उन्हें अतीक अशरफ का बचाव अथवा मदद करना है तो कोर्ट में करें। बार-बार पुलिस को धमकी न दें!

शिवपुरी रोड पर पलटने से बाल-बाल बची अतीक की गाड़ी 
माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। जहां उसे उमेशपाल अपहरण कांड में सजा सुनाई जाएगी। अदालत के आदेश पर पुलिस की एक टीम साबरमती जेल पहुंची जहां से उसे प्रयागराज लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *