ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

निशाने पर 2805 बिजली कर्मचारी: संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले अफसरों और कर्मियों की सूची तैयार

लखनऊ (मानवीय सोच) विद्युत पावर कॉरपोरेशन और निगमों में कार्यरत 2805 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 23 मार्च तक अपनी वार्षिक संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। इसमें सर्वाधिक 1216 मध्यांचल और 889 पूर्वांचल के हैं। सभी निगमों के 99 क्लास वन अफसर हैं। 

अब विभाग ब्यौरा नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। प्रदेशभर में हुई बिजली हड़ताल के बाद कॉरपोरेशन ने इंजीनियरों एव अन्य अफसरों की संपत्ति की जांच कराने की रणनीति तैयार की है। 

इस बीच चल -अचल संपत्ति का विवरण खंगाला गया तो रिपोर्ट चौकाने वाली मिली। कॉरपोरेशन में 2805 अधिकारियों एवं कर्मचारियों चल एवं अचल संपत्ति का विवरण ही नहीं दिया है। इसमें क्लास एक के 99 और क्लास दो के 231 अधिकारी शामिल हैं। 

इसी तरह क्लास तीन के 1853, क्लास चार के 622 कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) ने निगमों को निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल अपनी चल -अचल संपत्ति का विवरण इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) प्रणाली पोर्टल पर अपलोड करें। 

Scroll to Top