लखनऊ यूनिवर्सिटी में UG एडमिशन शुरू

लखनऊ  (मानवीय सोच)  लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ने का सपना देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है.‌ लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक (UG) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने सत्र 2023-24 की केंद्रीयकृत प्रवेश व्यवस्था  के अंतर्गत ऑनलाइन स्नातक (UG) प्रवेश की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है.

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के मुताबिक, छात्र-छात्राएं लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर एडमिशन पेज में यूजी एडमिशन पर जाकर प्रवेश से जुड़ी हुई सारी जानकारी ले सकते हैं. इसके साथ वह अपना एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं. फिलहाल प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2023 रखी गई है.

इसके अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय के मोबाइल एप्लीकेशन को मोबाइल में डाउनलोड करके भी एडमिशन फॉर्म को भरा जा सकता है. लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 0522-4150500 भी जारी किया गया है. इस पर सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक कॉल करके पूछताछ कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *