ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- एक साथ चल रहे नवरात्र रमजान

कुशीनगर (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के नागरिक सुख, समृद्धि व शांति में विश्वास करते हैं। उपद्रव में नहीं, उत्सव में विश्वास करते हैं। माफिया नहीं, महोत्सव में विश्वास करते हैं। प्रदेश के लोगों में बड़ा सामर्थ्य है और सरकार इस सामर्थ्य को समृद्धि से जोड़ने में लगी है।

सीएम योगी बुधवार को कुशीनगर जिले के खड्डा स्थित गांधी किसान इंटर कॉलेज आयोजित शिलान्यास-लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे रहे थे। इस दौरान जनपद को सौगात देते हुए उन्होंने 451 करोड़ रुपये की लागत वाली 106 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को चैत्र नवरात्र व श्रीराम नवमी की बधाई दी।

कहा कि यह वही प्रदेश है जहां पहले विकास का पैसा चंद लोगों की जेब में चला जाता था। यहां तक कि राशन भी चंद लोगों की जेब में ही जाता था। पर्व-त्योहार आते ही दंगों के भय से लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे। शासन-प्रशासन पर्वों को प्रतिबंधित कर देता था। आज उत्साह व उमंग के साथ हर पर्व व त्यौहार मनाए जा रहे हैं। वर्तमान में नवरात्र व रमजान एक साथ चल रहे हैं लेकिन कहीं भी कोई हलचल नहीं है।

Scroll to Top