ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी विधानसभा के सामने पढ़ी नमाज, कहा- हिंदुस्तान में कहीं भी नमाज पढ़कर दिखा देंगे

लखनऊ  (मानवीय सोच)  ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की नेता रहीं उजमा परवीन ने सोमवार को विधानभवन के पास मेट्रो स्टेशन के गेट के बाहर नमाज पढ़ी। उन्होंने इससे संबंधित वीडियो व तीन फोटो अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए। मंगलवार को वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

बाजारखाला निवासी उजमा सीएए-एनआरसी विरोधी प्रदर्शन में सक्रिय रही थीं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ पश्चिम सीट से एआईएमआईएम की प्रत्याशी भी घोषित हुईं, लेकिन कुछ वजहों से उनका नामांकन रद्द हो गया था। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि ट्वीट की जांच की जा रही है। 

हिंदुस्तान की सरजमीं पर कहीं भी नमाज पढ़कर दिखा देंगे…
उजमा ने फोटो, वीडियो पोस्ट करने के साथ लिखा है, …लखनऊ विधानभवन के सामने असर की नमाज अदा की। जो यह कहते हैं कि हमारी नमाज पर पाबंदी लगा देंगे तो हम भी अपने हिंदुस्तान की सरजमीं पर कहीं भी नमाज पढ़कर दिखा देंगे। हमारा देश आजाद है, इसीलिए मुझे आजादी से नमाज पढ़ने का अधिकार है।

Scroll to Top