ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम को पालने में झूलाया

गोरखपुर (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को वासंतिक नवरात्र की महानवमी एवं प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें धर्म को मात्र उपासना विधि मानने की भूल नहीं करनी चाहिए। धर्म कर्तव्य का बोध कराता है। धर्म हमें सदाचार, कर्तव्य और नैतिक मूल्यों से जोड़कर सन्मार्ग पर चलते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक प्रवृत्ति की ओर अग्रसर करता है। इसी व्यापक अर्थ में हमें धर्म को अंगीकार करना होगा। धर्म की इसी अवधारणा के अनुरूप केंद्र व प्रदेश सरकार सकारात्मकता व रचनात्मकता को प्रोत्साहन दे रही है।

सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन एवं श्रीराम जन्मोत्सव का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीरामनवमी पर दिख रहा उल्लास व उमंग यह प्रदर्शित करता है कि समाज मे सात्विक व रचनात्मक प्रवृत्तियां तेजी से आगे बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सकारात्मकता व रचनात्मकता के कार्यक्रमों से नए भारत का निर्माण हो रहा है।

कहा कि पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक पूरा देश एकस्वर के प्रधानमंत्री की भाषा में बोल रहा है। पूरी दुनियासामर्थ्यवान और शक्तिशाली भारत की ताकत का एहसास कर रही है।

Scroll to Top