ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ; विंध्याचल में दर्शन पूजन करेंगे

वाराणसी  (मानवीय सोच) पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार दोपहर वाराणसी पहुंचे। वो यहां भारत माता मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति सपरिवार मिर्जापुर जाएंगे और विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति वाराणसी एयरपोर्ट से दोपहर 12: 05 बजे सड़क मार्ग से बरेका स्थित गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए।

अगले दिन शुक्रवार को बीएचयू के अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दोपहर बाद वे गंतव्य को रवाना हो जाएंगे। बीते साल जून में रामनाथ कोविंद बतौर राष्ट्रपति वाराणसी के दौरे पर आए थे। 

उच्च शिक्षा में चुनौतियों पर मंथन करेंगे विद्वान

अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र में दो दिवसीय संगोष्ठी 31 मार्च से एक अप्रैल तक होगी। मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। शैक्षिक जगत के सामने उच्च शिक्षा में उभरती चुनौतियां विषय पर विद्वान मंथन करेंगे। आईयूसीटीई के निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि संगोष्ठी में 8 राज्यों के 100 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

Scroll to Top