एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी गेहूं की खरीद

बिजनौर  (मानवीय सोच)  जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी क्रय केंद्र प्रभारी निर्धारित समय तक क्रय केंद्रों पर उपस्थित रहकर पूर्ण पारदर्शिता, विश्वसनीयता के साथ किसानों से गेहूं खरीद करें। सभी केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद आरंभ हो जाए। खाद्य विभाग के पीसीएफ एवं नैफेड के क्रय अधिकारियों से भी पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ क्रय केंद्रों को संचालित करने को कहा।

यह निर्देश जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में हुई बैठक में दिए। कहा कि जिले के वास्तविक किसानों से खरीद हो, बिचौलियों से बचे। शासन से संचालित गेहूं खरीद योजना का किसानों को भरपूर लाभ प्राप्त कराएं। बचौलियों पर कड़ी निगाह रखें। यदि वह किसानों को बहकाते हुए प्रकाश में आए, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र के किसानों से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए उनके पंजीकरण की प्रगति बढ़ाएं। क्रय केंद्रों पर ज्यादा से ज्यादा गेहूं लाने के लिए प्रेरित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *