ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

TSA इंडिया के निदेशक पर छेड़छाड़ की FIR: हैशटैग कर तीन इंटर्न छात्राओं ने लगाए आरोप

लखनऊ  (मानवीय सोच)  जानकीपुरम थाने में टीएसए (टर्टिल सर्वाइवल एलाएंस फाउंडेशन आफ इंडिया) के निदेशक डॉ. शैलेंद्र सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने तीन इंटर्न छात्राओं द्वारा चंबल में रिसर्च और घर पर पार्टी के दौरान छेड़छाड़ की शिकायत और इंस्टाग्राम पर women of the wild india हैशटैग कर अपनी बात रखने पर संज्ञान लिया था। जिसके बाद आरोपों की जांच राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कराई थी। उन्होंने जांच रिपोर्ट के साथ डीजीपी से 19 मार्च पूरे मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।

2016-17 के बीच की घटना, राष्ट्रीय महिला आयोग ने जारी किए थे निर्देश
इंस्पेक्टर जानकीपुरम ब्रजेश कुमार तिवारी के मुताबिक महिला दारोगा कुसुमलता ने शिकायत पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।
शिकायत पत्र में कहा गया है कि जानकीपुरम सेक्टर एफ निवासी डॉ. शैलेंद्र सिंह पर दिल्ली निवासी एक वाइल्ड लाइफ फोटो ग्राफर समेत तीन लड़कियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि डॉ. शैलेंद्र ने 2016-2017 के बीच इंटनर्शिप के दौरान चंबल और अपने घर पर छेड़छाड़ और अश्लीलता की।

Scroll to Top