डीजी रैंक के पांच अफसरों का तबादला

लखनऊ  (मानवीय सोच)  आरके विश्वकर्मा को कार्यवाहक डीजीपी बनाने के साथ राज्य सरकार ने शुक्रवार को डीजी रैंक के पांच अफसरों को इधर से उधर कर दिया। एडीजी प्रशांत कुमार को स्पेशल डीजी के पद पर प्रोन्नत होने के बाद कानून व्यवस्था और अपराध का स्पेशल डीजी बनाया गया है। साथ ही, ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

डीजी सीबीसीआईडी विजय कुमार को निदेशक सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डीजी जेल आनंद कुमार को हटाकर कोआपरेटिव सेल भेजा गया है। डीजी पावर कार्पोरेशन एसएन साबत को डीजी जेल बनाया गया है। एडीजी क्राइम रहे एमके बशाल को स्पेशल डीजी पावर कार्पोरेशन बनाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *