यूपी की 2 लाख बेटियों को मिलेगी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग,1200 एक्सपर्ट ट्रेनर होंगे तैयार

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सरकार बेटियों को सक्षम और सशक्त बनाएगी। इसके लिए उन्हें आत्मरक्षा में भी निपुण बनाने जा रही है। सीएम योगी ने शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान की शुरुआत के साथ ही वीरांगना लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के मॉड्यूल का भी विमोचन किया था।

इस मॉड्यूल के तहत प्रदेश के 45 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 2 लाख छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मॉड्यूल के तहत 6 दिवसीय इस कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल दिया गया है। जिसमें उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ आत्मरक्षा के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा। साथ ही उन्हें विभिन्न ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से ईव टीजिंग, साइबर बुलींग, एसिड अटैक जैसी चीजों के बारे में भी अवेयर किया जाएगा। इसके अलावा खेलकूद के माध्यम से छात्राओं को शारीरिक रूप से भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।

11-14 वर्ष की छात्राओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकित छात्राओं को मानसिक तथा शारीरिक रूप से शक्तिशाली बनाए जाने के उद्देश्य से भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार इस कार्यक्रम को संचालित करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *