लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

लखनऊ: (मानवीय सोच) लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के न्यू कैंपस की छात्रा ने गेस्ट फैकल्टी पर बहाने से कार में बैठाने और शराब पीने के बाद छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने अभद्रता करते हुए जबरन उसे भी शराब पिलाने की कोशिश की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी गेस्ट फैकल्टी को हटा दिया है।

एलयू के न्यू कैंपस में पढ़ने वाली इंदिरानगर निवासी पीड़िता के अनुसार कंप्यूटर ऑफ साइंस विभाग के गेस्ट फैकल्टी पंकज कुमार उपाध्याय ने 31 मार्च को उसे फोन किया। इसके बाद पढ़ाई से संबंधित बातचीत के लिए इंजिनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास बुलाया। मौके पर पहुंचने पर आरोपी ने कार में बैठाकर आगे बढ़ गया। कुछ आगे जाकर शराब खरीदी और चलती कार में ही पीने लगा। आरोप है कि उसे भी जबरन शराब पिलानी चाही। इतना ही नहीं ड्राइविंग सिखाने के बहाने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद एक निजी विवि के पास सुनसान जगह कार रोक दी। गलत इरादों का अहसास होने पर पीड़िता ने मोबाइल से सहपाठियों को मैसेज भेजकर मदद मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *