सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा सरकार, पेशी पर आए सपा विधायक रमाकांत की हुंका

यूपी (मानवीय सोच) आजमगढ़ जिले की फूलपुर-पवई सीट से सपा विधायक रमाकांत यादव को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को फतेहगढ़ जेल से आजमगढ़ कोर्ट पेशी के लिए लाया गया। जिले में बाहुबली की पहचान रखने वाले पूर्व सांसद व मौजूदा विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता का पूरी तरह से दुरुपयोग कर रही है। मुझे शराब कांड में फर्जी फंसाया गया है। सत्ता के दबाव में मेरा उत्पीड़न शासन-प्रशासन कर रहा है।समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव इन दिनों माहुल जहरीली शराब कांड समेत कुल 8 मामलों में जेल की सलाखों के पीछे है। शासन के आदेश पर उन्हें आजमगढ़ जेल से फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया था। विधायक पर दर्ज मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही हे।

सोमवार को सुनवाई की तारीख थी। पेशी पर रमाकांत यादव फतेहगढ़ जेल से दीवानी न्यायालय लाए गए। न्यायालय परिसर में मीडिया से उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *