टीले वाली मस्जिद विवाद पर सुनवाई 12 अप्रैल को होगी: हिंदू पक्ष के वकील ने सर्वे कराए जाने की मांग की

लखनऊ (मानवीय सोच) लक्ष्मण टीला स्थित मंदिर और मस्जिद मामले में सुनवाई के लिए 12 अप्रैल की तारीख लगाई गई है। लक्ष्मण टीले के लॉर्ड शेष नागेश टीलेश्वर महादेव मंदिर और टीले वाली मस्जिद के विवादित स्थल का सर्वे कराए जाने की मांग है। इसकी याचिका वकील वीके श्रीवास्तव की ओर से दाखिल की गई है। याचिका में विवादित स्थल का सर्वे कमीशन सिविल कोर्ट के अमीन से कराने की मांग की गई है। लखनऊ में सिविल जज साउथ में अर्जी पर आज यानी मंगलवार को सुनवाई होनी थी, मगर वकीलों के वॉक आउट की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी।

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का दाखिल होना है जवाब
वीके श्रीवास्तव की याचिका में विवादित स्थल का सर्वे कमीशन सिविल कोर्ट के अमीन से कराने की मांग है। कोर्ट में सुनवाई की गई तो उस समय सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से कोई भी कोर्ट में नहीं था। जबकि हिंदू पक्ष की ओर से राघवेंद्र हिंदू, अधिवक्ता शेखर निगम और प्रियंका राव उपस्थित रहे। वहीं सरकार के वकील को उनका पक्ष दाखिल करने के लिए अर्जी की कॉपी दी थी। आज सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का जवाब दाखिल हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *