एंबुलेंस के आगे कार खड़ी कर बोला, उमेश मिश्रा नाम है मेरा भाजपा में हूं जिंदगी खराब कर दूंगा

सीतापुर  (मानवीय सोच) बीती एक अप्रैल को एंबुलेंस के आगे बेतरतीब ढंग से कार खड़ी करने और इसके चलते मरीज की मौत होने के बाद हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार रात वायरल हो गया। वायरल वीडियो में खुद को भाजपा नेता बताने वाले शख्स ने जमकर अभद्रता की।

उसने डीएम व एसपी को भी नहीं बख्शा और खुद को रामकिंकर का भाई बताया। वीडियो वायरल होने के बाद अधिवक्ता लामबंद हो गए और कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस ने हंगामा और गाली गलौज करने वाले कथित भाजपा नेता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर कोतवाली इलाके के अंतर्गत दुर्गापुरवा निवासी जयकिशन राठौर के बहनोई अधिवक्ता सुरेश चंद्र राठौर बीती एक अप्रैल को अचानक बीमार हो गए थे। इस पर उन्हें जिला अस्पताल जे जाया गया। चिकित्सक ने हालात गंभीर बताकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सुरेश चंद्र को एंबुलेंस से लखनऊ ले जाने के लिए परिजन अस्पताल से निकल रहे थे लेकिन रास्ते में एक कार खड़ी थी। इसके कारण एंबुलेंस निकल नहीं पाई और सुरेश ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *