यूपी में आईपीएस और 16 पीपीएस के तबादले

लखनऊ (मानवीय सोच) डीजीपी मुख्यालय ने मेरठ में एएसपी ग्रामीण के पद पर तैनात आईपीएस अनिरुद्ध कुमार सिंह को हटा दिया है। उनको सीबीसीआईडी मुख्यालय भेजा गया है। साथ ही, वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त उनकी पत्नी आरती सिंह का तबादला भी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अनिरुद्ध सिंह के वायरल वीडियो प्रकरण की जांच के दृष्टिगत दोनों आईपीएस पति-पत्नी का तबादला किया गया है।

वहीं कानपुर कमिश्नरेट में तैनात अंकिता शर्मा को वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। बृहस्पतिवार को तीन आईपीएस और 16 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए।

बताते चलें कि अनिरुद्ध सिंह का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह वाराणसी में तैनाती के दौरान एक स्कूल संचालक से 20 लाख रुपये रिश्वत मांगते हुए नजर आ रहे थे।

इस प्रकरण की जांच पूर्व कार्यवाहक डीजीपी डीएस चौहान ने वाराणसी के पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन को सौंपी थी। तत्पश्चात कमिश्नर ने डीआईजी संतोष कुमार सिंह को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे हालांकि करीब माह पूरा होने के बावजूद अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *