ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

समर सिंह को फांसी हो, आकांक्षा की मां की सीएम योगी से गुहार

वाराणसी (मानवीय सोच) भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया। प्रकरण में आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। समर और आकांक्षा कुछ माह पहले तक लिव इन रिलेशन में थे। आकांक्षा दुबे की मां ने अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार समर सिंह और उसके सहयोगी को ठहराया है।

समर सिंह की गिरफ्तारी से भोजपुरी अभिनेत्री की मां को न्याय की आस जगी है। भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के बरदहां गांव स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ  का आभार जताया और कहा कि जैसे समर सिंह गिरफ्तारी हुई है, वैसे ही उसे सजा भी मिले। इसके साथ ही उन्होंने आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लीपापोती कर तथ्य छुपाने का आरोप भी लगाया।  

फूट-फूट कर रोईं आकांक्षा की मां

आकांक्षा की मां मधु दुबे ने सीएम योगी से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं। समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए। मेरी बेटी आकांक्षा आत्महत्या नहीं कर सकती।

Scroll to Top