महाराष्ट्र के सीएम शिंदे के अयोध्या दौरे से पहले रामनगरी पहुंचे डीजीपी

यूपी  (मानवीय सोच) डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे से पहले रामनगरी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीजीपी ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार और हनुमानगढ़ी के सरहद की सुरक्षा की जानकारी अफसरों से ली।

यूपी डीजीपी के साथ एडीजी लॉ एंड आर्डर, एडीजी सुरक्षा, आईजी, डीआईजी और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यूपी डीजीपी राम जन्मभूमि का दर्शन कर वहां की भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। 

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे कल रविवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *