सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले, विपक्षी दलों की छवि धूमिल करना षड्यंत्र, इसकी जांच हो

लखनऊ (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों की छवि धूमिल करने के लिए सत्ताधारियों द्वारा पोषित वेबसाइटों,  फेसबुक पेजों व अन्य सोशल मीडिया को पैसे देकर प्रचार करना, लोकतांत्रिक षड्यंत्र है।

इसकी गहन जांच हो और षड्यंत्रकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो।

किसानों को नहीं मिल रहा एमएसपी का लाभ
इसके पहले सपा अध्यक्ष ने कहा कि हर तरफ से शिकायतें आ रही हैं कि भाजपा सरकार में अधिकांश गेहूं की खरीद प्राइवेट कंपनियां कर रही हैं। किसान को एमएसपी नहीं मिल रही है। बिचौलिए औने-पौने दाम पर गेहूं खरीद रहे हैं। सरकार पूरी खरीद भी नहीं कर रही है। भाजपा ने जता दिया है कि वह किसानों की शोषक और पूंजी घरानों की पोषक है। किसान को उपज का मूल्य और लागत तक नहीं मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *