कांग्रेस को झटके पर झटका, भाजपा में शामिल हुए सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  कांग्रेस के पूर्व नेता और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन भाजपा में शामिल हो गए हैं। हाल ही में केसवन ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस को तीन दिनों में ये तीसरा झटका लगा है।

आज भाजपा का दामन थामने के बाद केसवन ने कहा, ” मैं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी-भाजपा में शामिल करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, खासकर उस दिन जब हमारे पीएम तमिलनाडु में हैं।

पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी की जन-केंद्रित नीतियां, भ्रष्टाचार-मुक्त शासन और सुधार-आधारित समावेशी विकास एजेंडा ने भारत को एक नाजुक अर्थव्यवस्था से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम के कार्यों से प्रभावित होकर ही भाजपा में शामिल हुआ हूं।

23 फरवरी को कांग्रेस से दिया इस्तीफा

केसवन ने 23 फरवरी को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा पत्र साझा करते हुए कहा था कि पार्टी ने उनके दो दशकों से अधिक समर्पण के साथ किए गए काम की कोई कद्र नहीं की, जिसके चलते उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *