पिछड़ों को जोड़ने पर राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल बोले- अखिलेश ने दलितों का सबसे ज्यादा शोषण किया

कानपुर (मानवीय सोच) आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल रविवार को कानपुर के बीएमडी कॉलेज में प्रभावी मतदाता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। उन्होंने वहां पर मतदाताओं को संबोधित किया। नितिन अग्रवाल को सपा ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने दलितों का सबसे ज्यादा शोषण किया है। वह उन्हें क्या समाजवादी पार्टी से जोड़ पाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने तो पिछड़ों के लिए भी कुछ नहीं किया। उन्होंने सिर्फ एक जाति के लोगों के लिए ही काम किया है। अब वह दलितों को जोड़ने की बात कर रहे हैं।
प्रदेश में पहले गुंडे और माफिया करते थे राज: नितिन अग्रवाल
नितिन अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते आए हैं। 2017 के पहले प्रदेश में गुंडे माफियाओं का राज था। नेता और माफिया का गठजोड़ था। समाजवादी पार्टी ने गुंडे और माफिया को राजनीतिक संरक्षण दिया। उन्हें खुली छूट दी गई कि किसी की भी जमीन कब्जा कर लें और हफ्ता वसूलें। सीएम आवास में ऐसे लोग नीतियां बनाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *