ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ईस्टर डे के मौके पर आज दिल्ली के सेक्रेड हार्ट चर्च जाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली: (मानवीय सोच) पीएम मोदी ने आज कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में 20 किलोमीटर की जीप सफारी का आनंद लिया. पीएम ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने के मौके पर मैसूर में देश में बाघों की आबादी को लेकर नवीनतम आंकड़े जारी करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी शाम को दिल्ली के गोल डाक खाना स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च भी जाएंगे. यहां पीएम मोदी ईस्टर के मौक़े पर प्रार्थना में सम्मिलित होंगे.

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च दिल्ली के फादर फ्रांसिस स्वामीनाथन ने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि पहली बार कोई प्रधानमंत्री यहां चर्च में आ रहे हैं. हम उनके लिए प्रार्थना करेंगे…उनका आना एक बहुत बड़ा संदेश देता है कि वे सबका साथ-सबका विकास में सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलते हैं

देश के आगामी चुनावों के मद्देनज़र ईसाई समुदाय में पहुंच बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है. इस सप्ताह ही भारतीय ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख बसेलियोस मार्थोमा मैथ्यूज III ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को कोट्टायम में अपने मुख्यालय का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया था. पीएम मोदी 25 अप्रैल को केरल के दौरे पर भी जाएंगे.

 

Scroll to Top