त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का ममता बनर्जी पर निशाना : “पश्चिम बंगाल में हिंसा संस्कृति बन गई है”

कोलकाता: (मानवीय सोच) पश्चिम बंगाल  में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा  को लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा  ने ममता बनर्जी  सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह दर्दनाक है, हर कोई शांति चाहता है, लेकिन पश्चिम बंगाल में हिंसा की यह संस्कृति लंबे समय से मौजूद है. मुख्यमंत्री माणिक साहा विभिन्न राज्यों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शनिवार को कोलकाता में थे.

मीडिया से बात करते हुए साहा ने कहा, “पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा दर्दनाक है, हर कोई शांति चाहता है. पश्चिम बंगाल में यह संस्कृति लंबे समय से है.” रामनवमी के मौके पर हावड़ा में दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. जुलूस के दौरान दंगाइयों ने सार्वजनिक और निजी संपत्तियों में तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी थी.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *