मौत के बाद वृद्धा की लाश को कार में डालकर लाए, अंगूठे के निशान से संपत्ति का करा लिया वसीयतनाम…

आगरा  (मानवीय सोच)  मृतक वृद्ध महिला के अंगूठे के निशान से वसीयतनामा तैयार कर मकान व दुकान हड़पने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि वृद्धा की लाश कार में है। उसी दौरान वहां एक व्यक्ति आता है, जो वृद्धा के अंगूठे का निशान लेता है। 

ये है मामला 

थाना सदर बाजार के सेवला जाट निवासी जितेंद्र शर्मा ने बताया 08- 05- 2021 को उनकी नानी कमला देवी की मृत्यु हो गई थी। जिन्हें उनके जेठ के पुत्र बैजनाथ और अंशुल अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही कार को रोका और वकील को बुलाकर मृत नानी के अंगूठे के निशान लगवा कर वसीयतनामा कराकर संपत्ति को हड़प लिया है। जिसकी शिकायत 21-05- 2022 में थाना प्रभारी सदर बाजार को की गई थी। 

पुलिस ने नहीं सुनी 

जितेंद्र का आरोप है पुलिस द्वारा किसी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जितेंद्र के मुताबिक उसकी नानी के जेठ के पुत्र बैजनाथ और उनके लड़के कमलादेवी पर विगत कई साल पूर्व पहले से ही संपत्ति की वसीयत उनके नाम कराने का दबाव बनाते थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *