असम (मानवीय सोच) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (11 अप्रैल) को असम के डिब्रूगढ़ में बीजेपी कार्यालय के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल बाबा विदेश जाकर देश की बुराई करते हैं. अगर ऐसे ही चलता रहा तो पूरे देश से कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो जायेगा.
अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी की माता जी ने भी पीएम मोदी को गाली देकर देख लिया, हुआ कुछ नहीं. तीसरी बार पीएम मोदी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे. कांग्रेस वाले प्रधानमंत्री की कब्र खोदते हैं. देश का हर एक निवासी पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना करता है. जितना अधिक वे (विपक्ष) पीएम मोदी के बारे में बुरा बोलते रहेंगे, बीजेपी उतना ही बढ़ेगी.
उन्होंने कहा कि 14 तारीख को पीएम मोदी असम आ रहे हैं. पूर्वोत्तर कभी कांग्रेस का गढ़ था, लेकिन राहुल गांधी की यात्रा के बावजूद, यह हाल के चुनावों में प्रदर्शन करने में विफल रहा. असम में दूसरी बार बीजेपी की सरकार बन गई है. असम के 70 प्रतिशत हिस्से से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) हटाया जा चुका है
