लखनऊ (मानवीय सोच) आवास एवं विकास परिषद के गाजियाबाद में तैनात दो एक्सईएन को लापरवाही बहुत भारी पड़ी। इस लापरवाही की आवास आयुक्त के समक्ष पोल खुली तो उनको बीते सोमवार रात निलंबित कर दिया गया। इस मामले की जांच प्रभारी मुख्य अभियंता को सौंपी गई जिसकी सुनवाई गाजियाबाद सर्किल के अधीक्षण अभियंता के द्वारा होगी और आरोप पत्र जारी किया जाएगा।
आवास आयुक्त रणवीर प्रसाद ने पिछले दिनों गाजियाबाद एवं सिद्धार्थ विहार योजना गाजियाबाद का निरीक्षण किया गया। आवास आयुक्त को जानकारी हासिल हुई कि निर्माण खंड-दो के एक्सईएन सुमित कुमार के द्वारा विचाराधीन आठ रिट याचिकाओं की प्रभावी ढंग से पैरवी न किये जाने के कारण परिषद की छवि खराब हुई। इस लापरवाही के उजागर होने पर सुमित कुमार को निलंबित कर दिया गया। सुमित कुमार को गाजियाबाद के निर्माण खंड दो में संबद्ध किया गया है।
