संजय दत्त को लेकर आई बुरी खबर, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए बुरी तरह घायल

नई दिल्ली (मानवीय सोच) बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। संजय दत्त को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। संजय एक शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। संजय इन दिनों बेंगलुरु के आस-पास के इलाकों में अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’  की शूटिंग कर रहे हैं। इसी फिल्म में एक बम विस्फोट सीक्वेंस की शूटिंग चल रही थी। इस बम ब्लास्ट की शूटिंग को करने के दौरान संजय घायल हो गए हैं।

संजय दत्त ‘केजीएफ चैप्टर 1’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद एक बार फिर से खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।  संजय दत्त एक्शन हीरो ध्रुव सरजा के खिलाफ कन्नड़ फिल्म ‘केडीः द डेविल’ में एक खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। बता दें कि हाल ही में ध्रुव सरजा की फिल्म ‘मार्टिन’ का टीजर रिलीज हुआ है, जो काफी पसंद किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *