ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बरेली में चल रहा था फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा

बरेली  (मानवीय सोच) पीलीभीत बाईपास पर इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट नाम से फर्जी कॉलेज का संचालन हो रहा था। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गुरुवार को कॉलेज में छापा मारा। जांच में फर्जी संचालन की पुष्टि के बाद कॉलेज को बंद करा दिया गया। 

इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में विभिन्न कोर्स के करीब एक हजार से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग में कॉलेज का पंजीकरण नहीं है। हैरत की बात यह है कि बीते दो-तीन वर्षों से इस कॉलेज का संचालन हो रहा था। हर साल विद्यार्थियों के दाखिले भी लिए जाते रहे। 

छात्रों से वसूली जाती थी इतनी फीस 

जांच में कॉलेज के फर्जी संचालन का खुलासा होने पर विद्यार्थियों के होश उड़ गए। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के बाहर एकजुट होकर कॉलेज संचालक डॉ. विनोद कुमार यादव के खिलाफ नारेबाजी की। कॉलेज में छात्रों से 80 हजार से दो लाख तक फीस वसूली जा रही थी। 

डॉक्टर विनोद कुमार यादव ने इससे पहले हिंदुस्तान अस्पताल का फर्जी संचालन किया था। छापा में पुष्टि के बाद यह अस्पताल साल 2016 में बंद कराया गया था। इसके बाद इंडियन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट नाम से फर्जी कॉलेज खोल लिया था। 

Scroll to Top