ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली AIIMS ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली: (मानवीय सोच)  कोरोना वायरस  को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपने कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली एम्स ने अस्पताल में सभी कर्मचारियों का मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. बुधवार को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर फेस मास्क/सर्जिकल मास्क पहनना होगा. साथ ही भीड़भाड़ वाली जगह से बचने की सलाह भी दी है.

एम्स प्रबंधन ने एडवाइजरी में कर्मचारियों को कैंटीन में इकट्ठा होने से बचने के लिए कहा है. एडवाइजरी में कहा गया है कि कार्यालय में किसी भी स्थान पर पांच या उससे अधिक व्यक्ति जमा न हों. अगर कोई कर्मचारी अस्वस्थ महसूस कर रहा है तो अपने रिपोर्टिंग अधिकारियों को तुरंत सूचित करे और कार्यस्थल में न आए. ऐसे कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन करने को कहा गया है. 

सभी कर्मचारी जो उच्च जोखिम में हैं जैसे गर्भवती, वृद्ध कर्मचारी को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. दरअसल दिल्ली एम्स में कई कर्मचारियों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद ये एडवाइजरी जारी की गई है.

 

Scroll to Top