बंगाल (मानवीय सोच) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि बनर्जी लोगों के लिए काम नहीं करती. शाह ने साथ ही दावा किया कि 2024 में बीजेपी के चुनाव जीतने के बाद रामनवमी के दौरान निकाली जा रही शोभा यात्रा पर किसी की हमला करने हिम्मत नहीं होगी.
अमित शाह ने कहा, ”दीदी (ममता बनर्जी) और उनके भतीजे (अभिषेक बनर्जी) के अत्याचारों से छुटकारा पाने के लिए बीजेपी को जिताने में मदद करें. बंगाल में घुसपैठ और तस्करी रोकने के लिए बीजेपी को जिताएं. दीदी बंगाल की जनता के लिए काम नहीं करतीं, उनका लक्ष्य बंगाल की जनता का कल्याण नहीं है. उनका एक मात्र टारगेट अपने भतीजे को सीएम बनाना है.” दरअसल रामनवनी के दिन निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान बंगाल और बिहार सहित कई राज्यों में हिंसा हुई थी.
‘ममता बनर्जी की सरकार गिर जाएगी’
शाह ने कहा कि दीदी-भतीजा’ के गुनाह को दूर करने का रास्ता बीजेपी को जिताना है. बंगाल को आतंक से मुक्त करने का एकमात्र तरीका हमारी पार्टी है
