ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात

लखनऊ (मानवीय सोच) यूपी नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करने में जुटे हैं. इसी क्रम में बीजेपी भी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जल्द कर सकती है.

इस बीच राजधानी लखनऊ का सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया जब स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलने पहुंची. इस मुलाकात के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि अपर्णा यादव बीजेपी के टिकट से लखनऊ मेयर पद का चुनाव लड़ सकती हैं.

हालांकि मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीजेपी में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही टिकट फाइनल करता है. निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी. उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी. गौरतलब है कि 2022 चुनाव के पहले ही अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थामा था.

तभी से उनको लेकर लगातार कयास लगाए जाते रहे हैं. कभी कहा जाता है कि पार्टी उन्हें एमएलसी का चुनाव लड़ाएगी तो कभी मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में उनके उतरने की बातें होती रही हैं. लेकिन हर बार अपर्णा को लेकर हुई चर्चाएं निराधार ही साबित हुई हैं.

Scroll to Top