प्रयागराज (मानवीय सोच) शनिवार रात काल्विन अस्पताल के पास माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामले पर लगातार अपडेट ले रहे हैं। यूपी के डीजीपी आरके विश्वकर्मा दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इसमें सभी प्रदेश वासी सहयोग भी कर रहे हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखें।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करें। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
