आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के चाचा गिरफ्तार ; भाई का मर्डर करने का आरोप

आंध्र प्रदेश (मानवीय सोच) पूर्व सांसद विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड मामले में सीबीआई (CBI) ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चाचा वाईएस भास्कर रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है. भास्कर रेड्डी की गिरफ्तारी सीबीआई की तरफ से 48 घंटे के अंदर की गई दूसरी गिरफ्तारी है. इससे पहले जांच एजेंसी ने कडप्पा सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी के करीबी गज्जला उदय कुमार को गिरफ्तार किया था. 

राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले 15 मार्च, 2019 की रात पुलिवेंदुला में विवेकानंद रेड्डी के निवास पर उनकी हत्या कर दी गई थी. हत्या के दौरान वह घर पर अकेले थे. इस मामले की शुरुआती जांच राज्य अपराध जांच विभाग के एक विशेष जांच दल (SIT) की तरफ से की जा रही थी, लेकिन जुलाई 2020 में इसे सीबीआई (CBI) को सौंप दिया गया था. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *