बसपा ने 10 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशी घोषित किए

लखनऊ  (मानवीय सोच)  बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को प्रदेश के 10 नगर निगमों के लिए मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लखनऊ से शाहीन बानों को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है।

बसपा ने आगरा, लखनऊ, मथुरा, फिरोजबाद, झांसी, सहारनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद और गोरखपुर के मेयर प्रत्याशियों की घोषणा की है।

बसपा ने आगरा की मेयर प्रत्याशी लता, मथुरा के राजा मोहतासिम अहमद, फिरोजाबाद से रुखसाना बेगम, झांसी से भगवान दास फुले, सहारनपुर से खादिजा मसूद, वाराणसी से सुभाष चंद्र माझी, प्रयागराज से सईद अहमद, मुरादाबाद से मोहम्मद यामीन और गोरखपुर से नवल किशोर नाथानी को प्रत्याशी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *