आजमगढ़ (मानवीय सोच) यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन शुरू होने के बाद सपा, बसपा और भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को आजमगढ़ के पांच नगर निकायों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र से रविकांत त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाने के लिए सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष नजम शमीम की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने पांच नगर निकायों के प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा की।
आजमगढ़ नगर पालिका से रविकांत त्रिपाठी, बूढनपुर से मंजू लता, अजमतगढ़ से डॉली गुप्ता, मुबारकपुर से जरीना बानो, निजामाबाद से अनीस अहमद को मौका मिला है। सभी प्रत्याशियों का आजमगढ़ कांग्रेस ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय उपस्थित थे।
