भारत के साथ मुक्त व्यापार पर बातचीत तेज करने के लिए तैयार रूस

नई दिल्ली: (मानवीय सोच) यूक्रेन के साथ चल रहे यु्द्ध के बीच रूस अब भारत के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करना चाहता है। इसी को देखते हुए रूस के उप प्रधानमंत्री और उद्योग तथा व्यापार मंत्री डेनिस मंटुरोव ने आज भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से नई दिल्ली में मुलाकात की।

बता दें कि जयशंकर की रूसी उप प्रधानमंत्री के साथ यह दूसरी बैठक है। 17 अप्रैल को जयशंकर और मंटुरोव ने रूसी और भारतीय व्यापार के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात की थी।

भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत

रूस-भारत व्यापार संवाद को संबोधित करते हुए मंटुरोव ने कहा, ‘यूरेशियन आर्थिक आयोग के साथ मिलकर हम भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत को तेज करने की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *