बनारस के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुला यूपी का पहला बोन एंड टिशु बैंक

वाराणसी  (मानवीय सोच)  चिकित्सा विज्ञान संस्थान बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में प्रदेश का पहला बोन एंड टिशु बैंक बनकर तैयार हो गया है। मशीनें आ चुकी हैं और अब उनका ट्रायल हो रहा है। सड़क व अन्य दुर्घटना में घायलों के ऑपरेशन के दौरान निकल जाने वाली हड्डियों और टिशू को इस बैंक में जमा किया जाएगा। ताकि भविष्य में ये किसी जरूरतमंद के काम आ सकें और उन्हें नया जीवन दिया जा सके।

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हर दिन वाराणसी और आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड आदि प्रदेशों से घायल इलाज के लिए आते हैं। इनमें कई ऐसे होते हैं, जिनके हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्से की हड्डियां टूट जाती हैं। ऑपरेशन के दौरान जो हड्डियां जुड़ नहीं पातीं, उन्हें मजबूरी में निकालना पड़ता है। यही टिशु के साथ भी होता है। अब इन हड्डियों और टिशु को ट्रॉमा सेंटर में बने बोन एंड टिशु बैंक में जमा किया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली स्थित एम्स के बाद बीएचयू में खुलने वाला बोन एंड टिशु बैंक दूसरा बैंक है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *