सहारनपुर (मानवीय सोच) पुलिस कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अभी तक चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन अब नगर निकाय के चुनाव प्रचार में अपनी उपलब्धि बताने लगी है. सहारनपुर से भाजपा विधायक राजीव गुम्बर ने अतीक व अशरफ़ के मर्डर को भाजपा की उपलब्धी बताया.
एक कार्यक्रम में बोलते हुए बीजेपी विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि माफिया पर बुलडोजर चलवाया कि नहीं चलवाया… अतीक को ऊपर पहुंचाया कि नहीं पहुंचाया … तो सहारनपुर से भी गुंडों को बाहर पहुंचाना है तो डॉक्टर अजय सिंह को जिताना है.
सहारनपुर में बुधवार यानी कल दोपहर को भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौक़े पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक राजीव गुंबर ने प्रदेश के विकास कार्यों और उपलब्धियों के साथ माफियाओं को ऊपर पहुंचाने के लिए भी सीधे तौर पर प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धि बता दिया.
