यूपी में भी बदली स्‍कूलों की टाइमिंग, दोपहर के बाद नहीं होंगी कक्षाएं

लखनऊ (मानवीय सोच) देशभर में हीटवेव एक चिंता का विषय बनता जा गया है. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों जैसे लखनऊ और प्रयागराज में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. इन जिलों में अब स्कूल सुबह जल्दी खुलेंगे और दोपहर 12 से 1 बजे तक अपने शैक्षणिक कार्यों को पूरा करेंगे. 

प्रयागराज में, कक्षा 1 से 8 तक के लिए स्कूल सुबह 7 बजे से खुलेंगे और दोपहर 12 बजे बंद होंगे. वहीं, लखनऊ में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *