बाबू सिंह की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर चुका है ईडी

लखनऊ (मानवीय सोच) बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब दो अलग-अलग मामले दर्ज कराएं हैं। दोनों मामले आय से अधिक संपत्ति के हैं। ईडी अब तक एनआरएचएम घोटाले में आरोपी कुशवाहा की सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर चुका है।

ईडी ने कुशवाहा के मंत्री रहने के दौरान आय और व्यय के ब्योरे की पड़ताल की है। चुनावों में दिए गए शपथपत्रों के आधार पर संपत्तियों का मिलान किया गया। जांच में पता चला कि उन्होंने सरकार में रहने के दौरान आय से अधिक खर्च किया है। इसके अतिरिक्त उनके करीबी पूर्व एमएलसी इकबाल के खिलाफ भी इस मामले में फाइल खोली गई है। उनकी भी आय की जांच की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *