ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुड्डू मुस्लिम के नाम पर किसान नेता को धमकी, 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

लखनऊ  (मानवीय सोच) उमेश पाल हत्याकांड के फरार पांच लाख के इनामी आरोपी गुड्डू मुस्लिम के नाम पर भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को धमकी भरा पत्र भेजा गया है। इसमें जान से मारने की धमकी दी गई है। 20 लाख की रंगदारी मांगी है। इसे शनिवार तक इलाहाबाद पहुंचाने को कहा गया है। हालांकि आलमबाग पुलिस इस चिट्ठी को सिर्फ किसी की शरारत मानकर जांच कर रही है।

आलमबाग के सिंडर डंप कॉम्प्लेक्स निवासी देवेंद्र तिवारी उर्फ रिंकू भारतीय किसान मंच के नाम से संगठन चलाते है और पेशे से वकील भी हैं। देवेंद्र के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को कार के वाइपर में एक पत्र लगा मिला। इसमें धमकी दी गई कि तुझे इतनी बार समझाया गया

लेकिन तू नहीं मान रहा है। तेरी पीआईएल के कारण मुसलमानों के पेट पर लात पड़ रही हे। इतनी गोलियां मारी जाएंगी कि पुलिस भी कंफ्यूज हो जाएगी। कल 20 लाख रुपये लेकर अपनी गाड़ी से इलाहाबाद पहुंच जाना। वहां मेरा आदमी आकर पैसे ले लेगा। भाभी ने कहा कि है कि अभी सांसदजी ही मरे हैं हम लोग जिंदा हैं। पता है कि हम लोगों के साथ क्या होना है।

Scroll to Top