अक्षय तृतीया पर मां विंध्यवासिनी धाम में उमड़े श्रद्धालु

मिर्जापुर (मानवीय सोच) अक्षय तृतीया तिथि पर मां विंध्यवासिनी माता दरबार में दर्शन पूजन के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। रात से हि विन्ध्य धाम में दर्शन पूजन के लिए भक्त पहुंचने शुरू हो गए। रविवार की वजह से लोग परिवार के साथ दर्शन पूजन को पहुंचे।

मंगला आरती श्रृंगार के उपरांत दर्शन पूजन का दौर शुरू हुआ। जो देर दोपहर तक अनवरत जारी रहा। मंदिर परिसर में घंटे और जयकारों के बीच भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। इसी क्रम में भक्तों ने अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर में भी शीश नवाया। लोगों ने रोपवे का भी लुत्फ उठाया। कई भक्त त्रिकोणीय परिक्रमा करते भी देखे गए। सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *