अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल लाया गया, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

डिब्रूगढ़  (मानवीय सोच)  पंजाब से खालिस्तान समर्थक अलगाववादी अमृतपाल सिंह को लेकर विशेष विमान रविवार को असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचा। पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह अमृतपाल को को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे पंजाब के बठिंडा से विशेष विमान के जरिए लाया गया। उसे शहर के केंद्रीय कारागार ले जाया गया। इस जेल में अमृतपाल सिंह के अन्य सहयोगियों के भी बंद होने के कारण सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “उसे (अमृतपाल को) लेकर विमान अपराह्न दो बजकर 20 मिनट पर पहुंचा। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसे एक सुरक्षा काफिले के बीच डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार ले जाया जाएगा।”

इसी जेल में बंद है पपलप्रीत सिंह

बता दें कि खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के अन्य सहयोगी भी डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। खालिस्तान नेता के करीबी पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद 11 अप्रैल को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *