सहारनपुर में मंच से गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा-अतीत हो गए माफिया-अपराधी

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नगर निकाय चुनाव का शंखनाद सहारनपुर से कर रहे हैं। उन्होंने सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर जनसभा को संबोधित किया और फिर शामली के लिए रवाना हो गए। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। संगठन ने भी कार्यक्रम को लेकर ताकत झोंक रखी है। जनसभा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। 

12 बजकर 11 मिनट पर हेलीकॉप्टर में सवार होकर सहारनपुर के लिए उड़ चले। मंडल आयुक्त सहारनपुर डॉ. लोकेश एम, डीआईजी अजय साहनी तथा एसपी देहात सागर जैन ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए स्वागत किया। 

अतीत हो गए माफिया और अपराधी: सीएम योगी
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहारनपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम है। प्रदेश की कानून व्यवस्था आज पूरे देश में नजीर बन चुकी है। माफिया और अपराधी अब अतीत हो गए, आज यूपी में भयमुक्त माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *