(मानवीय सोच) स्पेस कंपनी SpaceX ने 21 अप्रैल 2023 को स्टारशिप की लॉन्चिंग की. दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट की लॉन्चिंग से लॉन्च पैड पर जमीन में गड्ढा हो गया . इतनी धूल निकली जैसे किसी ज्वालामुखी से विस्फोट हुआ हो. टेक्सास का पोर्ट इसाबेल शहर लॉन्चिंग बेस से नजदीक है. इसलिए वहां पर धूल ही धूल जमा हो गई.
शहर के प्रशासन ने बोला कि इस धूल से तात्कालिक तौर पर किसी तरह से सेहत को नुकसान नहीं पहुंचेगा. लेकिन धूल तो फैली है. बोका चिका से रॉकेट छूटने के बाद ढेर सारा धूल और कचरा तेजी से फैला. इसकी वजह से करीब 10 किलोमीटर तक धूल का गुबार फैल गया पोर्ट इसाबेल लॉन्च स्टेशन से उत्तर-पश्चिम में स्थित है
हवा की गति उसी दिशा में होने की वजह से धूल शहर की ओर पहुंच गई. पोर्ट इसाबेल की निवासी शैरोन अल्मागुएर ने कहा कि वह नजारा बेहद डरावना था. जब लॉन्च हुआ तब वो अपनी 80 वर्षीय मां के साथ घर पर थीं. शैरोन कहती हैं कि इससे पहले की लॉन्चिंग में घर में थोड़ी कंपकंपी जरूर महसूस होती थी. लेकिन इस बार तो लेवल ही अलग था.
