शुगर मिल्स एसोसिएशन और विश्व बैंक के बीच हुआ समझौता

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच) शुगर मिल्स एसोसिएशन और विश्व बैंक के बीच ‘सूक्ष्म सिंचाई’ पर एक सामान्य दृष्टि और प्राथमिकताओं के अनुरूप दीर्घकालिक संबंध स्थापित करने के लिए समझौता हुआ है। इसी सिलसिले में गुरुवार को होटल फॉर्च्यून पार्क बीबीडी, लखनऊ में गन्ना किसानों के वृहद हित लाभ के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.बी. पटोदिया; जित राधाकृष्णन, कंट्री कोऑर्डिनेटर-इंडिया 2030 डब्ल्यूआरजी (विश्व बैंक); डॉ. आर.के. तोमर, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ.प्र. तथा चीनी उद्योग के अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में डब्ल्यूआरजी और यूपीएसएमए के मध्य समझौता (एमओयू) हुआ ।

विश्व बैंक की ओर से अजित राधाकृष्णन और यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन की ओर से महासचिव  दीपक गुप्तारा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान संजय आर भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव (चीनी), उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा यूपीएसएमए और डब्ल्यूआरजी को किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *